डिलीवरी के बाद क्यों बढ़ जाता है बाल झड़ने की समस्या, क्या है इसकी असली वजह और कैसे करे बचाव

गर्भावस्था से डिलीवरी तक समय का महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है | इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते है, जिससे कई बार हेल्थ से जुड़ी कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ जाता है | यह अक्सर देखा गया है की बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं को बाल झड़ने जैसे समस्या का समाना करना पड़  जाता है, जिसे पोस्ट पार्टम  हेयर फॉल भी कहा गया है | अधिकतर यह समस्या बच्चे को जन्म देने के 3 महीने बाद दिखने को मिलती है | डिलीवरी के बाद बाल झड़ने के कई कारण हो सकते है | हालाँकि सही समय पर इलाज करवाने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है | 

महिलाओं में डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या को आम सी  समस्या माना गया है, जिससे हर महिला झूझती है | इस समस्या का मुख्य कारण है  हार्मोन्स में परिवर्तन होना | इस समस्या का पूर्ण रूप से इलाज करवाना बेहद ही आवश्यक है, क्योंकि बाल झड़ने के साथ-साथ और भी कई हेल्थ से जुडी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | 

डिलीवरी के बाद हेयर फॉल की असली वजह क्या है ? 

1. हार्मोन्स में परिवर्तन होना 

गर्भावस्था के दौरान महिला के हार्मोन्स में काफी परिवर्तन होते रहते है, जिसकी वजह से जी मिचलाना, चक्कर जैसी समस्याएं भी हो जाती है |  बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन का स्तर गिरने लगता है | जिसकी कारण  डिलीवरी  के कुछ समय बाद ही महिलाओं में तेजी से बाल झड़ने की समस्या उत्पन्न हो जाती है | 

2. पोस्ट पार्टम से होती है बाल झड़ने की समस्या 

डिलीवरी के 3 महीने बाद अगर महिला के तेजी से बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है | यह समस्या होने की असली वजह हार्मोन्स में हुए परिवर्तन से जुडी है | इसी  लिए महिला को अपने खानपान में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए, इसकी मदद से आपको अंदर से मजबूती मिलेगी और बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है | 

बाल झड़ने की समस्या से कैसे करे बचाव? 

1. अंडा हेयर पैक देता है बालों को मजबूती 

यदि डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या बढ़ते ही जा रही है तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप अंडे से बने हेयर पैक का इस्तेमाल कर  सकते है,क्योंकि अंडे में प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते है जो बालों को बढ़ने में सहायता करता है और बालों की मजबूती को बढ़ता है | इसके पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में अंडे के सफ़ेद हिस्से को  डाल ले, फिर इसमें 2-3 चम्मच जैतून के तेल डालकर अच्छे से मिला ले | इस मिश्रण को धीरे-धीरे अपने स्कैल्प पर मालिश कर ले, फिर गुनगुने पानी से अपने बालों को धो ले | 

2. बालो के लिए वरदान है भृंगराज तेल

भृंगराज एकलौती ऐसी ख़ास जड़ी बूटी है जो बालों को झड़ने से रोकने में सक्षम है | यह बात बिलकुल सच है बाल झड़ने की समस्या को ख़तम करने के लिए आपको  नियमित रूप से भृंगराज के तेल से अपने बालों में मालिश करना चाहिए | इसके उपयोग के आपके बाल लंबे, घने, काले और  मजबूत बनाया जा सकता है | 

डिलीवरी के बाद बाल झड़ने के अनेको कारण हो सकते है | इस समस्या का सही समय पर जाँच करवाना बेहद ही आवशयक है नहीं तो यह आगे जाकर बहुत बड़ी बीमारी का कारण भी बन सकती है | अगर इससे सम्भंधित कोई भी जानकारी  या फिर सलाह लेना चाहते हो तो आप सत्यम हेयरट्रान्सप्लान्ट सेंटर से ले सकते है | इस संस्था के डॉक्टर अरोड़ा ट्रिचोलोजिस्ट और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में एक्सपेरेट है |    

QUICK EQUIRY